google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर अहम बैठक, कहा की 48 घंटे के अंदर एन डी ए अपना मेयर प्रत्याशी की घोषणा करें वरना विकल्प तैयार

दैनिक समाज जागरण 18.01.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

मानगो निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स में मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी श्री गणेश सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद डे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री काशीनाथ प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि—
“दो दिन (48 घंटे) के भीतर NDA अपने मेयर प्रत्याशी की घोषणा करे, अन्यथा मानगो जन सेवा समिति अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी।”
मानगो की जनता को पहली बार तीसरे मत का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है और वह एक योग्य व सक्षम प्रत्याशी की तलाश में है। इसी उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।अध्यक्ष शगणेश सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव को देखते हुए 23 वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों को तैयार कर लिया गया है और मानगो जन सेवा समिति इन सभी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत एवं क्षमता के साथ कार्य करने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि NDA के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अब तक मेयर प्रत्याशी की घोषणा न होने से मानगो की जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए मंच NDA के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करता है कि दो दिन (48 घंटे) के भीतर अपने मेयर प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट करें, ताकि मानगो की जनता एवं NDA कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर क्षेत्र में कार्य कर सकें। अन्यथा मानगो जन सेवा समिति मेयर प्रत्याशी पद को लेकर अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से—
लोजपा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष (मानगो मंडल) सुशील पांडे, चुनचुन चौधरी, विकास साहनी, उलीडीह मंडलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जितेंद्र साव, संजीत शर्मा, बमबम पांडेय, रवि गोराई, प्रेम सक्सेना, नंदलाल गुप्ता, टुनटुन कुमार, राजेश सिंह (बालीगुमा), राकेश सिन्हा, टिंकू सिंह, छात्र नेता पवन सिंह, जनसुविधा विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)