अनूपपुर – इन दिनों कही मानवता को कलंकित करने वाले मामले सामने आते है तो कही मानवता की मिशाल पेश करने वाले मामले सामने आते है। जिस तरह से इन दिनों लोगो के दिलो में एक दुसरे के लिए नफरत का भाव देखने को मिल रहा है। अगर हम बात करे मानवता की मिशाल पेश करने वाले मामले की तो लगता है कि आज के इस दौर में भी कही न कही आज भी इसानियत जिंदा है और आज भी कुछ लोग मानवता को पेश कर एक दुसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे है।
यह है मामला –
अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व दिनांक 11 जनवरी 2025 को देवराज बाबा मंदिर के आगे टर्निंग में रोड के किनारे एक का शव पानी में पड़ा मिला था जिस पर पुलिस ने मौके पर जा कर कार्यवाही की और गाँव के आस पास के लोगों ने शव की पहचान कर बताया कि यह तो अभिषेक पाठक पिता स्व. भागवत पाठक सोही बेल्हा का रहने वाला है।तभी मौके में पुलिस ने पहुँच कर उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले पर कार्यवाही भी की आपको बता दे कि अभिषेक पाठक पिता स्व. भागवत पाठक बजाज फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैन का काम किया करता था और किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन जब अभिषेक पाठक देर रात तक अपने घर न पहुंचा तो उसके घर वाले चिंतित हो उठे और जब अगले दिन उन्हें पता चला की उनके घर का चिराग उनके बीच नहीं रहा तो उसके घर सहित पुरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।जब अभिषेक की मौत का कारण स्थानीय पुलिस द्वारा पता किया गया तब सुनील पाठक निवासी प्यारी द्वारा बताया गया कि रात लगभग 10:30 बजे मै भालुमाडा से अपने घर की ओर जा रहा था तभी हाईवा क्रमांक mp 65 h 0146 ने मोटर साइकिल सवार अभिषेक को जोरदार टक्कर मार दी और वह मोड़ के किनारे पानी से भरे गढ्ढे में जा गिरा और उसके सर एवं अन्य जगह चोट लगने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और वही उसकी मौत हो गयी।जिस पर दिनांक 11 फरवरी 2025 को मानवता की मिशाल पेश करते हुए नीलकंठ कंपनी के राम विशाल दुबे ने कंपनी की ओर से मृतक अभिषेक पाठक के परिजनों को यथोचित संभव मदद की इसके साथ ही उनके घर से एक व्यक्ति को योग्यतानुसार कंपनी में नौकरी देने का वादा किया है।इसके साथ ही नीलकंठ कंपनी के राम विशाल दुबे ने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मृतक के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी आज मै भालूमाडा थाना प्रभारी संजय खालको के प्रयास से मृतक अभिषेक के घर गया था और अभी हालही में जो भी यथासंभव मदद हो पायी है उनके परिवार को गुप्त राशि सौंपी गयी है।और जल्द ही उनके परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी देने का भी वादा किया है नीलकंठ कंपनी एवं मेरी संवेदनाये हमेशा मृतक परिवार के साथ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



