(हरेश उपाध्याय)नयी दिल्ली:- जिला सेंट्रल दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय, दरियागंज की प्रधानाचार्य श्रीमति श्वेता सचदेवा के निर्देशन थ्रो बाल, बास्केटबॉल, दौड, शतरंज, केरम तथा एंगलो अरेबिक सीनियर सै0 स्कूल, अजमेरी गेट के प्रधानाचार्य वसीम अहमद के निर्देशन नींबु दौड, खो खो, कबड्डी, मयूजीकल चेयर, दौड, जॉगिंग खेलों का आयोजन किया गया।वहीं नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा मंडलों की ओर से पुरुष और महिला हेतु संगम विहार, दयाबस्ती, जखीरा, पहाडग़ंज, प्रसाद नगर, नेहरू नगर, कश्मीरी गेट में खो – खो, बैडमिंटन, 100 और 200 मीटर दौड,फुटबाल, साइकिल दौड,बोरा दौड, योग अभ्यास के जरिए सेंकड़ों युवाओं को जोड़ा गया। नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों के सदस्यों और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के युवा मंडलों और महिला मंडलों के सदस्यों के बीच राष्ट्रीय औरभारतीय पारम्परिक खेलों “आओ खेलें” थीम के बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये गये। इस अवसर पर चुनिंदा युवा मंडलों को खेल सामग्री किट वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमति श्वेता सचदेवा, प्रधानाचार्य, सर्वोदय कन्या विद्यालय, दरियागंज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी की जयंती पर हम खेलों का आयोजन उनको याद करते हुए कर रहे हैं। हाकी हमारा भारतीय खेल है। एंगलो अरेबिक सीनियर सै0 स्कूल के प्रधानाचार्य मो. वसीम अहमद ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्ली द्वारा खेलों का जगह-जगह आयोजन किया गया है।बहुत ही सराहनीय प्रयास है। नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्ली के उपनिदेशक राजेश कुमार जादौन ने मेजर ध्यान चंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों का स्वागत किया । राष्ट्रीय कार्यक्रमों के उपरांत सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।पूरे जिले में आयोजित 8 स्थानों पर 29 युवा मंडलों /महिला मंडलों, युवा संगठनों, स्कूल में 263 युवकों और 170 युवतियों कुल 433 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रमों को सफल बनाने मेंअशोक सिंह, एनवाई वी कु जया, सबीना, रिमपी, नंदनी, कविता, मोनिका, खुशी, राजा व दयानन्द, मनोज, विवेक, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों व पूर्व एन वाई वी मोहित अध्यक्ष पहाडग़ंज यूथ क्लब करोलबाग ने सहयोग किया। कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद कुमारी भावना सैनी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया।
- पटना में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायलसमाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ जिले के सिगोड़ी थाना अंतर्गत करहरा गांव स्थित ढिबरा टोला में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार पटना जिले के सोगोड़ी थाना अंतर्गत करहरा गांव स्थित ढिबरा टोला में युवाओं द्वारा होली को लेकर झुमटा…
- सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत चालक फरारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के साया परसा मुख्य मार्ग के समीप नहर के किनारे टहल रहे एक युवक की तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया…
- छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली शांतिपूर्ण संपन्नदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखण्ड में छिटपुट मामूली घटनाओं को छोड़कर होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया ।हालांकि होलिका दहन रविवार को रात्रि में किए जाने को लेकर होली का त्योहर दो दिन मनाया गया। नबीनगर के कुछ देहाती क्षेत्रों में शुक्रवार को भी होली का…
- परंपरागत उल्लास के साथ किया गया होलिका दहनदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नबीनगर में गुरुवार को रात्रि 10.40 बजे पुनपुन नदी छठ घाट के समीप पूरे विधि विधान और परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रह्मद राक्षस कुल मे…
- बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद तस्कर फरारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत नबीनगर क्षेत्र के वार्ड 8 मंगल बाजार पानी टंकी के समीप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया है । थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना पर पी एस आई श्याम बाबू एवंम पीटीसी…