(हरेश उपाध्याय)नयी दिल्ली:- जिला सेंट्रल दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय, दरियागंज की प्रधानाचार्य श्रीमति श्वेता सचदेवा के निर्देशन थ्रो बाल, बास्केटबॉल, दौड, शतरंज, केरम तथा एंगलो अरेबिक सीनियर सै0 स्कूल, अजमेरी गेट के प्रधानाचार्य वसीम अहमद के निर्देशन नींबु दौड, खो खो, कबड्डी, मयूजीकल चेयर, दौड, जॉगिंग खेलों का आयोजन किया गया।वहीं नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा मंडलों की ओर से पुरुष और महिला हेतु संगम विहार, दयाबस्ती, जखीरा, पहाडग़ंज, प्रसाद नगर, नेहरू नगर, कश्मीरी गेट में खो – खो, बैडमिंटन, 100 और 200 मीटर दौड,फुटबाल, साइकिल दौड,बोरा दौड, योग अभ्यास के जरिए सेंकड़ों युवाओं को जोड़ा गया। नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों के सदस्यों और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के युवा मंडलों और महिला मंडलों के सदस्यों के बीच राष्ट्रीय औरभारतीय पारम्परिक खेलों “आओ खेलें” थीम के बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये गये। इस अवसर पर चुनिंदा युवा मंडलों को खेल सामग्री किट वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमति श्वेता सचदेवा, प्रधानाचार्य, सर्वोदय कन्या विद्यालय, दरियागंज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी की जयंती पर हम खेलों का आयोजन उनको याद करते हुए कर रहे हैं। हाकी हमारा भारतीय खेल है। एंगलो अरेबिक सीनियर सै0 स्कूल के प्रधानाचार्य मो. वसीम अहमद ने कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्ली द्वारा खेलों का जगह-जगह आयोजन किया गया है।बहुत ही सराहनीय प्रयास है। नेहरू युवा केंद्र सेंट्रल दिल्ली के उपनिदेशक राजेश कुमार जादौन ने मेजर ध्यान चंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों का स्वागत किया । राष्ट्रीय कार्यक्रमों के उपरांत सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।पूरे जिले में आयोजित 8 स्थानों पर 29 युवा मंडलों /महिला मंडलों, युवा संगठनों, स्कूल में 263 युवकों और 170 युवतियों कुल 433 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रमों को सफल बनाने मेंअशोक सिंह, एनवाई वी कु जया, सबीना, रिमपी, नंदनी, कविता, मोनिका, खुशी, राजा व दयानन्द, मनोज, विवेक, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों व पूर्व एन वाई वी मोहित अध्यक्ष पहाडग़ंज यूथ क्लब करोलबाग ने सहयोग किया। कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद कुमारी भावना सैनी लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने किया।
- रजत विहार योग केंद्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026* .*संदीप गर्ग / नोएडा*: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान के “रजत विहार योग केंद्र” द्वारा रजत विहार, सी-ब्लॉक, सेक्टर-62, नोएडा में भव्य एवं उत्साहपूर्ण योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सोसाइटी की माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने प्रातः…
- शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा एवं इण्डोर स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित*.*संदीप गर्ग / नोएडा* : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं प्रेरणा से “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को सशक्त बनाने तथा संपूर्ण मानवता के कल्याण के उद्देश्य से “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आधारित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद गौतमबुद्धनगर में पूरे उत्साह, उमंग एवं भव्यता के साथ…
- टीएमयू में योग गुरू ऋतु नारंग ने दिए हेल्दी एजिंग के टिप्सअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम के संग कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष योग सत्र, मेडिकल, सीसीएसआईटी, एग्रीकल्चर, फार्मेसी कॉलेजों में भी फैकल्टीज़ से लेकर स्टुडेंट्स हुए योगमय तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से विशेष…
- **राम मंदिर ट्रस्ट की सीबीआई जांच और पुनर्गठन की मांग, हिन्दू महासभा ने उठाए सवाल***नोएडा/गुरुग्राम।** अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने हरियाणा दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग उठाई। उन्होंने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे, दान राशि…
- वृन्दावन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 545 कैडेटों ने किया सामूहिक योग, सीएटीसी-40 शिविर का हुआ समापनमथुरा/वृन्दावन। भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृन्दावन स्थित सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-40) का औपचारिक समापन भी संपन्न हुआ। प्रातःकालीन सत्र में 545 से अधिक एनसीसी…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








