google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने सुईया थाना का किया औचक निरीक्षण


दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने सोमवार 29 अगस्त को सुईया थाना का औचक निरीक्षण किया। जहां सुईया थाना पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित। तत्पश्चात निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र के सभी आपराधिक गतिविधियों एवं घटनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में एसपी द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब कारोबार एवं अवैध बालू कारोबार के विरूद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। तथा
लूटकांड, डकैती, हत्या सहित गंभीर कांडों की समीक्षा की गई। क्षेत्र में हुई लूट, हत्या सहित गंभीर कांडों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा फरार वारंटियों की धरपकड़ को जारी रखने, रात्रि गश्ती, दिवा गश्ती आदि जारी रखने को कहा गया। साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। मौके पर बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, कटोरिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार एस आई विपीन यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)