समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में भूत-प्रेत की बात को लेकर पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को भरहरी गांव के टोला चकदहिया निवासी अवध लाल साकेत के पड़ोस में रहने वाला नंदलाल बैसवार कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। आरोप है कि भूत-प्रेत की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नंदलाल ने अवध लाल की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अवध लाल घायल हो गए।
उनकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद घायल के छोटे भाई रामजी साकेत की तहरीर पर थाना जुगैल में मु0अ0सं0 128/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतारसी-सुरागरसी शुरू की।
इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे जुगैल पुलिस ने नंदलाल बैसवार पुत्र स्वर्गीय ननकऊ बैसवार को भरहरी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी नंदलाल बैसवार पुत्र स्वर्गीय ननकऊ बैसवार, निवासी टोला चकदहिया, ग्राम भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी-: घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-:
प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल श्याम शेर यादव, कांस्टेबल गिरजेश राजपूत, कांस्टेबल मोहित राज और महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहे। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



