google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भूमि विवाद मे भतीजे ने चाचा को गोली मारी एक गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 6 दिसम्बर 2023 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव मे बीते मंगलवार की शाम को भूमि विवाद मे गोली बारी की घटना के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार तड़का मे मिले जमीन मे 18 कट्ठा भूमि को लेकर सुरेंद्र सिंह और हरेंद्र सिंह मे विवाद चल रहा था जिसको लेकर मंगलवार की शाम विवाद बढ़ गया और हरेंद्र सिंह के लडके ने चाचा सुरेंद्र सिंह को गोली मार दिया।घायल सुरेंद्र सिंह के बयान पर हरेंद्र सिंह,प्रभाकर सिंह उर्फ लड्डू सिंह,और लोकेश सिंह दोनो पिता हरेंद्र सिंह को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया । मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)