google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न्यू बारीडीह में मनाया जा रहा है 16 मार्च को 61वां वार्षिकोत्सव श्री नूकलम्मा (शीतला माता) पूजा

अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर झारखंड 14 मार्च 2026 : न्यू बारीडीह स्थित श्री श्री श्री नूकलम्मा (सीतला माता) मंदिर में 61वां वार्षिक पूजा उत्सव 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में पूजा-अर्चना, हवन, 108 कलश यात्रा, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे।

16 मार्च को गणपति हवन, पूजा और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 17 मार्च को 108 कलश यात्रा, कुमकुम पूजा, नवग्रह हवन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च को पंचामृत अभिषेक, महापूर्णाहुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पूजा उत्सव का समापन होगा।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर मां नूकलम्मा का आशीर्वाद लेने की अपील की है। आयोजन की तैयारियों में अध्यक्ष वाई. आनंद राव, उपाध्यक्ष पी. पापा राव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)