google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आगरा में थाने के भीतर ‘डायरी डायरी खेल’ का वीडियो वायरल, एसएसआई निलंबित

आगरा : आगरा जनपद के अछनेरा कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक (एसएसआई) का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दरोगा और आगंतुकों के बीच डायरी के माध्यम से लेन-देन का दृश्य कैद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा ने डायरी आगंतुकों की ओर बढ़ाई, जिसके बाद आगंतुकों ने उसमें कुछ रखा और डायरी वापस उनकी ओर सरका दी। इसके बाद दरोगा ने डायरी खोलकर उसमें से कुछ निकाल लिया। यह पूरी घटना थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)