युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का बरगवां में ऐतिहासिक स्वागत

अमलाई

​नगर परिषद बरगवां (अमलाई): भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नगर परिषद बरगवां अमलाई की पावन धरा पर जिला महामंत्री मनीष तिवारी और मंडल अध्यक्ष रवि दुबे एवं चीनी मित्र मंडली के कुशल नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया।
केसरियामय हुआ नगर जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बरगवां की सीमा में प्रविष्ट हुआ, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवाओं और पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया।स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जिला महामंत्री एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पवन चीनी मित्र मंडली के नेतृत्व में किया गया।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी पुष्पमाला* पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
​ श्याम टेलर ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और ऊर्जा ही हमारी असली शक्ति है। हम मिलकर प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


​एकजुटता का प्रदर्शन
​इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राठौर ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, सतीश तिवारी ,संदीप पुरी अजय दहिया, अजय सिंह, पवन कुमार चीनी ,प्रभाकर उरमलिया, आयुष तिवारी, अखिलेश सिंह, सौरभ , दीपक, शशांक, भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि श्री श्याम टेलर जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)