नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज के विधि छात्रों ने इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (आईएसआईएल) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कानून की व्यवहारिक समझ प्रदान करना एवं इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने आईएसआईएल के सचिव जनरल प्रो. अनुपम झा से संवाद किया। उन्होंने संस्थान के उद्देश्यों, शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों तथा अंतरराष्ट्रीय कानून से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके पश्चात संस्थान की प्रोफेसर डॉ. कनिका द्वारा एक नॉलेज शेयरिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने वैश्विक शासन, मानवाधिकारों तथा अंतरराष्ट्रीय कानून में उभरते नवीन रुझानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि सत्र के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी संवाद में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूमिका, अंतरराष्ट्रीय कानून में करियर की संभावनाओं तथा आईएसआईएल के विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का संयोजन प्रो. श्रुति श्रीवास्तव ने नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने आईएसआईएल की समृद्ध पुस्तकालय का अवलोकन किया तथा संकाय सदस्यों से संवाद कर अंतरराष्ट्रीय कानून से जुड़े शोध एवं अध्ययन के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून एवं उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की महत्वपूर्ण समझ प्राप्त हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



