google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)