google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीलगाय के हमले से बछड़ा घायल, सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में दहशत

समाज जागरण

मीरजापुर /ड्रमंडगंज वन रेंज क्षेत्र के गलरा गांव में दो वर्षों से डेरा जमाए नीलगाय ने सोमवार को गांव निवासी बलराम तिवारी के घर के सामने बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। नील गाय के हिंसक रूप को देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।गलरा गांव में दो वर्षों से डेरा जमाए तीन नीलगाय धीरे धीरे अब हिंसक रूप धारण करने लगे हैं। नीलगाय गांव की बस्ती में पहुंचकर घर पर बंधे मवेशियों और ग्रामीणों पर हमला करने लगे हैं। हमलावर हो चुके नीलगायों के आतंक से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।गलरा गांव निवासी योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि गांव में दो वर्षों से नदी किनारे रह रहे एक नर नील गाय व दो मादा नील गाय किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अब ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला करने लगे हैं।

सोमवार को बस्ती में पहुंचे एक नीलगाय ने पशुपालक बलराम तिवारी के बछड़े पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह लाठी डंडे की मदद से हमलावर नीलगाय को बस्ती से बाहर भगाया।हिंसक रूप धारण कर रहे नीलगायों को जंगल में छोड़ने के लिए ग्रामीणों ने कई बार वनविभाग से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या पर ध्यान नही दिया जा रहा है। नीलगाय के हमले को देखते हुए बस्ती के लोग घर के बाहर बंधे मवेशियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। ग्रामीण मिथिलेश तिवारी,कलातीत मिश्र, अनूप मिश्र आदि ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर नीलगायों को सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने की जिला प्रशासन से मांग की है।इस संबंध में वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि गलरा गांव में ठिकाना बनाकर रहने वाले नीलगायों को जल्द ही सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)