google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज की तरफ से भंडारे का आयोजन


समाज जागरण रंजीत तिवारी

वाराणसी।। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर वाराणसी की ओर से वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी और बुनिया का प्रसाद चखने के साथ ही ठंडई का आनन्द लिया। कालेज परिसर में सुबह श्री सुंदर कांड की पूजा से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक अनवरत रूप से चलता रहा।

इस दौरान आयोजन चेयरमैन शशिकांत सिंह ने कहा कि इस महाप्रसाद वितरण का आयोजन कालेज के तरफ से पहली बार किया है जो आगे हर वर्ष किया जाता रहेगा,भंडारे में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किया। बड़ा मंगलवार को भंडारे का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को भगवान का प्रसाद ग्रहण कराने के साथ साथ उनके ऊपर भगवान का सदैव कृपा दृष्टि बने रहे जिससे सभी लोग अपना और क्षेत्र का विकास कर सके।आयोजन में मुख्य रूप से प्रबंधक अभिषेक सिंह, डायरेक्टर आई पी पांडेय, प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश, सहित अन्य कालेज के सदस्य शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)