google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नीमडीह : दिन को जंगली हाथी ने ग्रामीण का तोड़ा घर

फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह

चांडिल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। प्रतिदिन हाथियों द्वारा ग्रामीणों का मकान, फसल आदि नष्ट किया जा रहा है। कभी कभी ग्रामीण भी हाथी का शिकार हो रहें है। वन विभाग द्वारा जंगली हाथियों पर नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को शाम लगभग साढ़े पांच बजे नीमडीह प्रखंड अंतर्गत होदागोड़ा के बनघर टोला निवासी लवकिशोर महतो का मकान तोड़ दिया। ग्रामीणों ने जमकर हल्ला मचाया और आग जलाया तब हाथी काशीडीह गांव के तरफ गया। होदागोड़ा निवासी जगदीश महतो ने बताया कि ईचागढ़ विधान सभा के निवासी बारह महीने जंगली हाथियों के आतंक में जीते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)