फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह
चांडिल : समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम ने चांडिल प्रखण्ड के मातकमडीह स्थित कादलाकोचा के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में ग्राम वन प्रमंडल एवं संरक्षण समिति को पौधा का वितरण किया तथा पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुखराम हेंब्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि वनों में वृद्धि कर पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। वर्तमान समय में जनसंख्या, यान – वाहन, कल – कारखाने आदि के वृद्धि से निरंतर तापमान बढ़ रही है। तापमान में वृद्धि भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। इस खतरे से बचने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। हमें औषधि, ईंधन आदि पेड़ पौधे के माध्यम से मिलता है। इस अवसर पर मुखिया सुकलाल मुर्मू, मांझी बाबा रविन्द्र टुडू, पातकोम दिशोम माझी महाल पारगाना के सचिव श्यामल माडी॑, नेपाल बेसरा, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू, राजेन टुडू, शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, जगदीश माडी॑ आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



