
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 अगस्त 2023 आज दिनांक 26.8.2023 को 221 नबीनगर विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता सचितानंद सुमन ने नबीनगर के कई बूथों का भौतिक सत्यापन किया। निर्वाची पदाधिकारी के साथ सहायक निर्वाची पदाधिकार सह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह के द्वारा भी बूथो का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के क्रम मे बैरिया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 211, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा लोक नाथ तथा सिमरी धमनी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 223, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोती बीघा,मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन मे शौचालय,पेयजल की सुविधा बिजली के साथ साथ आवागमन आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
मौके पर बीएलओ शंभूनाथ विश्वकर्मा, दिलीप कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



