

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददात्ता वीरेंद्र यादव औरंगाबाद (बिहार) 8 नवंबर 2022:-
औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के पातालगंगा में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर आस्था के तालाब में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी बता दें कि आज कार्तिक पुर्णिमा है और आज के दिन नदियों के संगम पर स्नान करने का एक विशेष महत्व होता है और बड़ी संख्या मे लोग बिहार के औरंगाबाद जिला के इन स्थानों पर जाकर स्नान ध्यान कर भगवान की पुजा अर्चना करते हैं। लेकिन आज के दिन औरंगाबाद की सूर्य नगरी देव के पातालगंगा की खास महत्व हैं। पातालगंगा के त्रिकोणीय तालाब पर भी लोगों की भीड़ देखि गयी। यहाँ खास कर वैसी महिलायेँ पहुँचती है जो निःसंतानता का दंश झेल रहीं होती हैं। ऐसी मान्यता है कि महिलाएं यदि इस पोखरे में स्नान कर अपने वस्त्र का तालाब में ही परित्याग कर देती हैं और फिर भक्ति भाव से यहां स्थित भगवान् विष्णु का दर्शन पूजन करती हैं तो भगवान उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर यहां संतान पाने की इच्छुक महिलाओं का न सिर्फ जमावड़ा लगता है बल्कि मनोकामना पूरी हो जाने के बाद अपनी कृतज्ञता प्रकट करने को लेकर भी बड़ी संख्या में महिलायें यहां आती हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



