google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नि:स्वार्थ भावना से समाजहित में कार्य करने से मिलता है सुफल : रणवीर गंगवा


– श्रीराम कृष्ण धर्मार्थ गऊ सेवा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन –
हिसार (राजेश सलूजा) नि:स्वार्थ भावना से किए समाजहित के कार्यों से बहुत ही पुण्य लाभ मिलता है। चाहे आमजन के लिए, जरूरतमंद के लिए या बेसहारा गौमाता के लिए हो। ऐसा करने से परम पिता परमात्मा अवश्य प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में से कुछ समय समाजहित में अवश्य निकालना चाहिए। उक्त वक्तव्य हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने स्थानीय पटेल नगर में स्थित सामुदायिक केंद्र में श्रीराम कृष्ण धर्मार्थ गऊ सेवा ट्रस्ट द्वारा लगाए नि:शुल्क चिकित्सा कैंप में उपस्थित लोगों के बीच व्यक्त किए। नि:शुल्क मैडिकल कैंप में शुभारंभ से पूर्व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, मेयर गौतम सरदाना, नगर पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, समाज सेवाी राकेश चराया, राजकुमार ऐलावादी, संजीव रेवड़ी, विशाल महता व समिति अध्यक्ष गोबिंद मधु ने दीप प्रज्जवलित कर कैंप का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। यदि हम अपने जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी भलाई के काम करें तो निश्चित ही उसका अच्छा फल हमें मिलेगा। इसी प्रकार गौ सेवा पुण्य का कार्य है। गऊ को हमारे धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और माता की सेवा व रक्षा करना हम सभी का कत्र्तव्य है। इसलिए सभी को गौसेवा में जितना हो सके सहयोग देना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सहराना की।
फ्री मैडिकल कैंप में वरिष्ठ चिकित्सक आई स्पैशलिस्ट गुलशन महता व उनकी सहयोगी टीम, डॉ. मेघा चावला दंत चिकित्सा, डॉ. ईश चांदना दंत चिकित्सा, डॉ. नितिन नारंग शूगर चिकित्सा, डॉ. रमेश सरदाना एक्युप्रैशर चिकित्सा ने अपनी सेवाएं दीं। सभी चिकित्सकों को लगभग 562 लोगों की जांच करके नि:शुल्क दवाइयां दी व मोतिया के ऑप्रेशन के लिए समय दिया।
समिति अध्यक्ष गोबिंद मधु ने सभी का धन्यवाद करते हुए आए हुए चिकित्सकों व मुख्य अतिथियों को व मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। 110 जरूरतंदों के चश्मे भी बनाए जाएंगे। यह पूरा कार्यक्रम महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव व स्वामी उमानंद महाराज के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस मौके पर गोबिंद मधु प्रधान, अनिल महता उपप्रधान, श्याम मधु उपप्रधान, पं. नरेश शर्मा महासचिव, राधेश्याम महासचिव, महेंद्र ठकराल कोषाध्यक्ष, मदन लाल पुरी एडिटर, डॉ. रमेश चांदना सचिव, अंशुल, अमर कुकड़ेजा, विजय भोला, मोहन लाल गेरा, मनीष बब्बर, एम.एम. अनेजा, दर्शन खुराना, पिंकी खन्ना, नरेश महता, सौरव आप्टिकल्स, डॉ. रमेश सरदाना, चंद्रभान गांधी, राकेश गांधी, सुरेंद्र धमीजा, विजय ढल, शिव कुमार चांदना, देसराज मनचंदा, मेहर सरदाना, खुशपाल सचदेवा, राजकुमार मदान, दीपक वधवा, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. नीरजा महता आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)