मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 75 वां जन्म दिवस पर हजारीबाग में प्रोवेश रिसोर्ट में जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर खुशियां मनाई गईऔर केक का वितरण किया गया। जनता दल यू. के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता है और इनके देखरेख में बिहार राज्य प्रगति के पद पर निरंतर अग्रसारित है ।
खुशी जाहिर करते संगठन के प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह ने अपने विचार करते हुए उनके लंबे जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार देश स्तर पर संगठन को काफी मजबूत स्थिति में खड़ा किए हैं। हजारीबाग से मेयर चुनाव हाल ही में लड़ चुके झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के कोर कमेटी सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद भगत भी उपस्थित हुए और नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी ।
विनोद भगत ने कहा की बिहार को बड़ी तीव्र गति से विकसित करने में नीतीश कुमार लगे हुए हैं । मौके पर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अविरल बिहारी लाल, हजारीबाग महिला जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी ,पिंकी राणा ,चुरचू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव ,धीरज कुमार ,नरेश कुमार यादव आदि शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



