बुद्धा रिजॉर्ट औरंगाबाद में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक संपन्न।
भ्रष्ट अफसरों द्वारा किसानों को प्रताड़ित करने के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।
दैनिक समाज जागरण,अनिल कुमार मिश्र ,ब्यूरोचीफ बिहार- झारखंड प्रदेश
बुद्धा रिजॉर्ट औरंगाबाद में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान नेता वीरेंद्र पांडे की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण से पीड़ित संघर्षरत किसानों की बैठक हुई जिसका संचालन विकाश कुमार सिंह ने किया ।इस बैठक में उपस्थित किसानों को प्रदेश के पूर्व मंत्री सह किसान नेता अखलाक अहमद , भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध कुमार सिंह ने संबोधित किया।
यह बैठक 9 अक्टूबर को किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत के प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजित थी। किसान नेता राकेश टिकैत इस यात्रा के दौरान बिना उचित मुआवजा दिए किसानों की जमीन हड़पने और भ्रष्ट अफसरों द्वारा किसानों को प्रताड़ित करने के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे।
श्री टिकैत औरंगाबाद के गांधी मैदान में 9अक्टूबर को किसान शंखनाद आंदोलन का बिगुल फुकेंगे जहां भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों को प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि भारत सरकार की परियोजनाओं में केंद्र को पैसा देना है और पेट में ममोरे नीतीश कुमार की सरकार और उसके संपोषित भ्रष्ट अफसरों को उठ रहा हैं। आखिर बात क्या है इसके भी जल्द खुलासे होंगे। बिहार का किसान और मजदूर सिर्फ प्रतिकूल परिस्थितियों में अनाज ही पैदा करना नहीं जानते बल्कि अपने दुश्मनों को धूल चटाना भी जानते हैं।
श्री अहमद ने कहा कि किसानों से दुश्मनी लेकर न कोई सरकार बन सकती है और न चल सकती है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों को मुआवजा मौजूदा दर से चार गुना अधिक दिए बगैर काम लगाने की गलती नहीं करे। भ्रष्ट अफसर आज तक अपने रिश्वत का रेट तो तय कर नहीं कर सका, दिन दुना और रात चौगुना बढ़ता ही जा रहा है और वह चला है किसानों की जमीन का दर तय करने। सिर्फ किसान ही जानता है कि मौजूदा समय में जमीन का रेट क्या है।
बैठक में किसान नेता संजीव सिंह ,रमाकांत पांडेय, मनोज सिंह, भीम सिंह, राजकुमार सिंह, अभय सिंह, सतीश सिंह, नकुल जी आदि ने भी अपने विचारों को रखा तथा 9 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विनय सिंह, उमा कांत सिंह, रवि दुबे, अमरेश दुबे, कमला सिंह, जगत सिंह, अनिल सिंह, संतोष कुमार गौतम , पैक्स अध्यक्ष साधु जी , पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह तथा अन्य किसान उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








