google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चला हजारीबाग में*

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर। 30 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत हजारीबाग नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बैनर पोस्टर लगाकर जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों ने ऐलान कर दिया कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल ना दिया जाए। जिनके पास हेलमेट है वही पेट्रोल ले सकते हैं । इस तरह का कैंपेन चलाया गया । बिना हेलमेट के किसी दो पहिया चालक को पेट्रोल देने से मना कर दिया गया । जिला परिवहन कार्यालय हजारीबाग ने ऐसा अभियान जनवरी माह में चला रखा है। सड़क  सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम इस माह में  जिला परिवहन कार्यालय द्वारा चलाया गया है ।दोपहिया वाहन चालक  को हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आदेश है। वाहन चालकों के सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)