समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
ठंड में जहां लोग शाम होते ही घर में दुबक जाते हैं, वहीं मिशन समाज सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा रात को अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। रास्ते में उन्हें जो जरूरतमंद ठंड ठिठुरते मिल जाते हैं उनके कष्ट को दूर करने में अपनी दरियादिली दिखाते हैं। ऐसे लोगों के बीच खुद कंबल का वितरण करते हैं। आज उसी क्रम में वह अपने आवास मां बाला नगर कालोनी गोईठहा में क्षेत्र जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को कंबल वितरण किया।डंपी तिवारी ने कहा दिव्यांग और गरीब लोगों को हम अपना परिवार समझ कर उनकी सेवा करे उनसे मिलने वाला आशीर्वाद हम सभी को सेवा कार्य में और मजबूती प्रदान करेगा।बताते चलें कंबल वितरण का यह उनका सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना है।आज कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश पांडे,कुंदन सिंह,मुन्ना तिवारी,अनुज मिश्रा,मनोज मिश्रा,विकास सिंह, धीरज पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



