google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नौएडा प्राधिकरण ने छठ पूजा के लिए शहर में अस्थाई घाटों का किया निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं का प्रबंध



नौएडा, 23 अक्टूबर 2025 — छठ पूजा के पावन अवसर पर नौएडा प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अस्थाई घाटों का निर्माण शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और जल की उपलब्धता जैसी विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।



क्षेत्रवासी अपने निकटतम अस्थाई घाट पर जाकर छठ पूजा के दौरान अर्घ्य अर्पित कर सकते हैं। प्राधिकरण ने इसके लिए घाटों की सूची जारी की है ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो।

प्राधिकरण ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा स्थल पर स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि छठ पूजा का आयोजन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके।

यह व्यवस्था क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखते हुए की गई है।

छठ पूजा के अवसर पर प्राधिकरण का यह कदम सामाजिक सद्भाव और धार्मिक भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कालिंदी कुंज छठ घाट के लिए इस लिस्ट मे कोई जानकारी नही दी गयी हैँ. जिसको लेकर समाज सेवियों से सवाल उठाये हैँ. बताया जाता हैँ की हर साल नॉएडा प्राधिकरण के द्वारा ही हर साल व्यवस्था किये जाते हैँ जो इस बार कही नज़र नही आ रहा हैँ


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)