नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा महानगर शाखा द्वारा नोएडा डायबिटिक फोरम के सहयोग से सेक्टर-25 के कम्युनिटी सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराए और अपनी विभिन्न समस्याओं का परामर्श प्राप्त किया।

शिविर सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि परिषद द्वारा हर महीने के तीसरे रविवार को इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे आमजन को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं—
डॉ. विनोद (फिज़िशियन)
डॉ. अमोल (सर्जन)
डॉ. एस.पी. यादव (डेंटल विशेषज्ञ)
डॉ. ए.एन. कौशिक (फिज़िशियन)
डॉ. — (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ. एच.एस. दानू (मेडिसिन)
डॉ. राज चंद्रवंशी (फिज़िशियन)
कैम्प संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि शिविर में हड्डी, लिवर, खून, हृदय, थायरॉइड, फेफड़े और आंखों की जांच सफलतापूर्वक की गई। विभिन्न विभागों की जांच रिपोर्ट से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘सम्पर्क’ एवं शाखा संरक्षक राजीव अजमानी भी उपस्थित रहे।
शाखा अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महासचिव उमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर की सफलता पर सभी डॉक्टरों, आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



