google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राहुल गांधी के समर्थन मे नोएडा कांग्रेस टीम ने दिल्ली मे शान्तिपूर्ण मार्च निकाला

देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी

नोएडा महानगर काँग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश यादव एवं प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ता अखिल भारतीय काँग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने के लिए पहुँचे।
राहुल गाँधी को ईडी के कार्यालय पर बुलाया गया है। अपने नेता के लिए अन्य प्रदेश एवं जिलो से कार्यकर्ता कार्यालय पहुँच रहे है।
पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने काँग्रेस मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है।
भाजपा सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस काँग्रेस कार्यकर्ताओ को डरा रही है और जबरन गिरफ्तार करके थाने ले जा रही है।
लेकिन काँग्रेस का कार्यकर्ता न डरा है न डरेगा मोदी सरकार कितनी पुलिस लगा दें।
प्रदेश सदस्य लियाकत चौधरी ने कहा है कि भाजपा की तानाशाही ज्यादा दिन चलने वाली नही है ।आये दिन काँग्रेस के नेताओ को डराया जा रहा है विपक्ष की आवाज को भाजपा सरकार कमजोर करना चाहती है।
इस शान्ति पूर्ण मार्च मे शामिल होने वालो में प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी,प्रदेश सचिव मुकेश यादव,प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा,प्रदेश सदस्य लियाकत चौधरी,कांग्रेस नेता यतेंद्र शर्मा,सचिव जीतू शर्मा,लोकेश चौधरी,विक्रम चौधरी,राजू पाल,रोहित सिंह,मोनू कुमार सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)