नोएडा के कई सेक्टरों में 24 मई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

नोएडा, समाज जागरण ब्यूरो। विद्युत वितरण खंड-तकनीकी, 33 केवी स्टेडियम नोएडा द्वारा 24 मई 2026 को विभिन्न उपकेंद्रों पर अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्यों के चलते निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अलग-अलग उपकेंद्रों पर लाइन अनुरक्षण, ओटीआई बदलने तथा पेड़ों की छंटाई जैसे कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली शटडाउन

1. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-62, जीबी नोएडा
समय: सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
कारण: 33 केवी लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई कार्य
प्रभावित क्षेत्र: M/s Stellar एवं M/s Tech Mahendra

2. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-50, न्यू नोएडा
समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
कारण: ओटीआई बदलने का कार्य
प्रभावित क्षेत्र: केंद्रीय विहार ब्लॉक C, D, H एवं मार्केट वेस्ट वे

3. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-52, नोएडा
समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
कारण: ओटीआई बदलने का कार्य
प्रभावित क्षेत्र: कोस्ट गार्ड, गिझौर गांव, अरावली सोसाइटी सेक्टर-52

4. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-18, न्यू नोएडा
समय: सुबह 09:00 बजे से 10:20 बजे तक
कारण: अनुरक्षण कार्य
प्रभावित क्षेत्र: उपकेंद्र से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र

5. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-18, अंसल नोएडा
समय: सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक
कारण: अनुरक्षण कार्य
प्रभावित क्षेत्र: उपकेंद्र से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र

6. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-18, ओल्ड नोएडा
समय: दोपहर 12:00 बजे से 01:20 बजे तक
कारण: अनुरक्षण कार्य
प्रभावित क्षेत्र: उपकेंद्र से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र

7. 33/11 केवी उपकेंद्र सेक्टर-32, नोएडा
समय: दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक
कारण: अनुरक्षण कार्य
प्रभावित क्षेत्र: उपकेंद्र से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

#Noida #PowerCut #ElectricityShutdown #NoidaNews #SamajJagran

LUMINOUS Zelio 1100 + AMP-AP15048TT + T with 3 Year Warranty Pure…more

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)