नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाशा सोसायटी में चल रहे पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण योग शिविर का आज भव्य समापन किया गया। भारतीय योग संस्थान के द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय योगाभ्याास कार्यक्रम मे मधुमेह रोग तथा योग के माध्यम से उपचार पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित समापन समारोह मे श्रीमती भूपेन्द्र कौर ने उपस्थित साधक साधिकाओं को आसन की बारिकियों की जानकारी दी । श्रीमती कौर ने कहा कि योग को हमे जीने की आदत डालनी चाहिए। अभिषेक जी ने सेवा भावना की दृष्टांत सुनाकर साधको को प्रभावित किया। श्री जवाहर लाल जी ने योग साधकों को योग के माध्यम से मधुमेह करने और स्वस्थ्य रहने का गुर सिखाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



