समाज जागरण डेस्क
नोएडा, 26 अक्टूबर 2025 — नोएडा में सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा इस वर्ष और भी भव्य रूप में मनाया जा रहा है। सेक्टर-43 स्थित पार्क नियर गोदरेज अपार्टमेंट में छठ महोत्सव की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए घाट स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।



छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा स्थल पर 40 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा अस्थायी तालाब बनाया गया है, जहाँ व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूरे पार्क को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था है जिसमें नोएडा पुलिस एवं वालंटियर मौजूद रहेंगे।
27 अक्टूबर की शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 28 अक्टूबर की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास संपन्न होगा। इस दौरान छठ मइया के गीतों की गूंज और भक्ति की लहर पूरे क्षेत्र में छाई रहेगी।
छठव्रतियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं खरना के पश्चात घाट पर सजावट और पूजा की तैयारी में जुटी हैं। नोएडा के कई सेक्टरों में भी इसी प्रकार के छठ महोत्सवों की गूंज सुनाई दे रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



