नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 43 स्थित स्ट्रैलर ग्रीन पार्क अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का सुबह आज योगमय रहा जहाँ पर सैकड़ों के संख्या में उपस्थित योग साधकों ने मिलकर ओऊम ध्वनि का उच्चारण किया जिससे पूरा पार्क का वातावरण मंत्रमुग्ध हो गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक ने साधकों को योगाभ्यास करवाया जो कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अनुसार रहा। सैकड़ो के संख्या में उपस्थिय योग साधकों ने बड़े लगन के साथ योगाभ्यास को किया।
इस अवसर पर योग गुरु श्री सीताराम जी ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग ही जीवन का असली मंत्र है। सभी को चाहिए कि इसे अपने दिनचर्या बनाए। एक घंटे के योग से आपको 24 घंटे की ताजगी मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



