google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में 25 करोड़ रुपये की लागत से बना बहुप्रतीक्षित ‘जंगल ट्रेल’ पार्क हुआ उद्घाटित

MLA पंकज सिंह ने सेक्टर-91 में तैयार 18.27 एकड़ के पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया


नोएडा, 02 दिसंबर 2025: नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-91 में बहुप्रतीक्षित जंगल ट्रेल थीम पार्क सोमवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। पार्क का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने फीता काटकर किया।

पार्क का कुल क्षेत्रफल 18.27 एकड़ है और इसे तैयार करने में लगभग 25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आई है। पार्क का संचालन PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत किया जाएगा। पार्क में प्रवेश के लिए ₹120 प्रति व्यक्ति का टिकट होगा।


🔹 पार्क की मुख्य विशेषताएं और जोन

पार्क को 5 अलग-अलग जोन में बांटा गया है:

  1. एक्वा जोन – जल जीवन और पानी की गतिविधियों के लिए
  2. नॉर्थ अमेरिका जोन – अमेरिका के जंगलों और वन्य जीवन का अनुभव
  3. साउथ अमेरिका जोन – अमेज़न और दक्षिण अमेरिकी वन्य जीवन की झलक
  4. एशिया जोन – एशियाई वन्य जीवन और जैव विविधता
  5. अफ्रीका जोन – अफ्रीकी जंगलों और जीव-जंतुओं की सैर

पार्क का उद्देश्य पर्यावरण और वन्य जीवन के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को प्राकृतिक अनुभव का आनंद देना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)