देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा सपा नोएडा महानगर के निवर्तमान महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का तहे दिल से धन्यवाद दिया , और कहा कि वह पूरी मेहनत के साथ उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को बढ़ाने का काम करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने भी शंभू प्रसाद पोखरियाल को बधाई दी और अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया कि उन्होंने नोएडा के शंभू प्रसाद पोखरियाल को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव ने भी शंभू प्रसाद पोखरियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



