google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो सगी बहनें और युवक गिरफ्तार



नोएडा पुलिस ने एक ऐसे हनी ट्रैप गैंग का खुलासा किया है जो अविवाहित युवकों को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता था। पुलिस के अनुसार गैंग में दो सगी बहनें — विनिशा और खुशी, तथा विनिशा का बॉयफ्रेंड दीपांशु शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



पुलिस ने बताया कि ये दोनों बहनें सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती करती थीं। पहले बातचीत बढ़ातीं, वीडियो कॉल और चैट के माध्यम से विश्वास जीततीं, फिर अचानक चैट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने लगती थीं।

ताज़ा मामले में, दोनों बहनों ने नोएडा के एक युवक से दोस्ती की और उससे गोवा घूमने का प्लान बनाया। बहनों ने युवक से कहा कि यात्रा पर जाने से पहले कुछ कैश लेकर आए। आरोप है कि जब युवक तय स्थान पर 5 लाख रुपये कैश लेकर पहुंचा, तो तीनों आरोपियों ने उससे पैसे छीन लिए और निजी चैट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीने गए रुपये, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इनके मोबाइल की जांच में और भी पीड़ितों के सामने आने की संभावना है।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गैंग कितने समय से सक्रिय था और कितने लोगों को अब तक निशाना बना चुका है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)