नोएडा। सेक्टर-63 स्थित H-33 इलाके में एक कथित पार्किंग वसूली घोटाले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अपने आप को पार्किंग प्रभारी बताकर दोपहिया वाहनों से लगभग ₹500 तथा चारपहिया वाहनों से ₹1500 तक की वसूली की।
बताया जा रहा है कि 50 से अधिक कर्मचारियों से यह राशि ली गई, जिसके बाद वो सभी व्यक्ति अचानक मौके से गायब हो गए। कर्मचारियों का कहना है कि वहाँ किसी भी तरह की अधिकृत पार्किंग व्यवस्था मौजूद नहीं थी, जिससे इस वसूली को संदिग्ध माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आने के बाद लोगों ने @noida_authority, @Uppolice और अन्य संबंधित विभागों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएँ क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की जांच करने और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

इसके साथ ही पुलिस और प्राधिकरण पर भी सवाल उठ रहे हैँ की आखिर कैसे कोई वसूली करता हैँ और इसकी भनक पुलिस को नही लगती हैँ.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



