google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida news: एक जनपद एक खेल, बैडमिंटन खेल शिविर का होगा आयोजन 19 को

देव मणि शुक्ल : नोएडा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं जिला अधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में एक जनपद एक खेल, खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय गौतम बुध नगर में बैडमिंटन खेल का कैंप आयोजित किया जा रहा है।

उप क्रीड़ा अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि जो खिलाड़ी खेलो इंडिया खेल में बैडमिंटन प्रतियोगिता वह प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना चाहते हुए हैं, वह दिनांक 19 सितंबर को सायं काल 2:00 बजे से मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने आधार कार्ड व दो फोटो के साथ अपने संपूर्ण सामान जो कि बैडमिंटन के ट्रायल के वक्त उपयोग में आते है लेकर उपस्थित होकर आयोजित बैडमिंटन खेल के शिविर में प्रतिभाग कर सकते।

उन्होंने कहा कि सिलेक्शन के उपरांत अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराएं जो बच्चे इसमें चयनित किए जाएंगे वह खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे व खेलो इंडिया में होने वाले सभी आयोजनों में प्रतिभाग करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)