नोएडा: सेक्टर-25ए स्थित यू-टर्न के पास शुक्रवार को एक कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। यह घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र की है। कार चालक राहुल शर्मा ग्यांचंद, निवासी ग्राम हस्तिनापुर, जिला मेरठ, समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कार में आग लगने का कारण धुआं उठना बताया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



