google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 33: 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रेसन भवन मे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा सेक्टर-33 स्थित अग्रेसन भवन में ९वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेत्रपाल अग्रवाल और सुरभि अग्रवाल के नेतृत्व मे महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खोड़ा के बच्चो द्वारा योगाभ्यास करवाया गया । इसके अलावा अग्रवाल मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने भी योगासन, प्राणायाम‌, किया। भारतीय योग संस्थान दिल्ली के आचार्य योगेंद्र शर्मा ने बताया की प्रत्येक मनुष्य को योग करना बहुत जरूरी है। आज के युग में बीमारियां बढ़ती जा रही है अगर बीमारियों को शरीर से बाहर रखना है तो आपको योग करना प्रत्येक दिन बहुत जरूरी है।


इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास बंसल, महासचिव विपिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैन, संजय गोयल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, श्रीकांत बंसल, मोहनलाल गुप्ता, एम.जी गुप्ता, राधाकृष्ण गर्ग, सुनील गुप्ता, रवि गर्गेश, मुकेश गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, सुशील सिंघल, दसरथ बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रोहतास गोयल, पुनीत गर्ग, अनिल गुप्ता, अमीश राजवंशी, विजय अग्रवाल, मनोज गोयल, विपिन अग्रवाल, सी.के अग्रवाल, पीयूष मोहन, संदीप अग्रवाल, तुषार गोयल, निरंजन गुप्ता आदि सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)