google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 47: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फिटनेस संकल्प ने लगाया योग पाठशाला

नोएडा सेक्टर 47 स्थित सेन्ट्रल पार्क मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फिटनेस संकल्प संस्थान ने लगाया योग पाठशाला। इस अवसर पर जहाँ एक तरफ प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास करवाया गया वही दूसरी तरफ योग के बारे मे बताया गया। योग साधकों ने योग के गुर सीखे। आज के विशेष योग कक्षा में 50 से अधिक साधक मौजूद रहे जिसमें बच्चे भी शामिल है।

योग गुरु रमेश चौहान जो कि फिटनेस संकल्प संस्थान के मालिक भी है , अपने क्लास मे योगाभ्यास के अलावा कार्डियों एक्सरसाइज और क्राॅस फिट कार्डियों अभ्यास भी करवाते है। उनका मानना है कि काफी लोगों को इस अभ्यास से फायदा हुआ है और भारत के हरेक नागरिक स्वस्थ्य रहे यह उनका संकल्प है। फिटनेस संकल्प से ही फिट इंडिया बनेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)