google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 33: भारतीय योग संस्थान ने किया नये योग कक्षा की विधिवित उद्धाटन। 150 से अधिक साधक रहे मौजूद

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 33 स्थित शिवालिक पार्क मे भारतीय योग संस्थान के द्वारा विधिवत नये योग कक्षा का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत ओऊम ध्वनि के साथ किया गया। योग के आसन प्राणायाम के साथ ही समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर नोएडा भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय अधिकारी, जिला अधिकारी एव फोनरवा नोएडा के अध्यक्ष मौजूद रहे और उनके उपस्थिति मे ही क्लास को बैनर प्रदान किया गया। आज प्रथम दिन योग साधक साधिकाओं की संख्या लगभग 150 रहे।

बताते चले कि भारतीय योग संस्थान “जीओ और जीवन दो” के अपने लक्ष्य के साथ लगातार इस सफर को आगे बढाते हुए दिन प्रतिदिन नये योग कक्षा की शुरुआत कर लोगों को योग से जोड़कर न सिर्फ उनके तन मन को स्वस्थ्य करने में भूमिका निभा रही है बल्कि मानव जीवन के उद्देश्यों से भी जोड़ का काम किया है। सिर्फ नोएडा ग्रेटर नोएडा मे ही संस्थान के द्वारा सैकड़ो कक्षा संचालित किए जाते है जो कि बिल्कुल निशुल्क है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)