नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टटर 42: शनिमंदिर के पास लगने वाली अवैध फल मंडी यू-टर्न लेने वाली गाड़ियों के लिए बना खतरा। कम जगह मिलने के कारण बड़ी गाड़ियों का मुड़ना हुआ दुस्वार। नोएडा शासन प्रशासन एवं प्राधिकरण से सभी अधिकारी यही से लेते है यु-टर्न फिर भी फलफुल रहा है अवैध मंडी।
नोएडा सेक्टर 42 स्थित शनि मंदिर के पास मे शाम को लगने वाली अवैध फल मंडी किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। दादरी रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के कारण यातायात पुलिस के द्वारा पेट्रोल पंप के पास मे कट बनाकर गाड़ी को सेक्टर 46 के लिए मोड़ दिया गया है। लेकिन मोड़ पर ही फलों के अवैध मंडी लगने से छोटे बड़े सभी गाड़ियों को मोड़ने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञाज हो कि मंडी होने के कारण खरीदार भी बीच सड़क पर ही गाड़ी लगाकर फलों की खरीदारी करने लगते है जिसके कारण और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जहाँ एक तरफ नोएडा प्राधिकरण लाइसेंसी वेंडरों को भी वेंडिंग जोन मे जाने को कहकर उनके सामान उठा लेते है वही यह मंडी जहाँ से नोएडा के पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण के बड़े बड़े अधिकारी गुजरते है फिर भी यह मंडी फल फूल रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



