google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 56: सेक्टरवासियों ने हनुमान चालीसा का ५२ वाँ पाठ सम्पन्न किया, ४०० से अधिक श्रद्धालु जुटे।

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा सेक्टर 56 स्थित स्वामीनारायण मंदिर मे मंगलवार को सेक्टरवासियों ने किया हनुमान चालिसा का 52 वां अध्याय संपन्न। जिसमे लगभग 400 से अधिक श्रद्धालु जुटे। 20 सप्ताह से निरंतर प्रति मंगलवार को हनुमान चालिसा का पाठ किया जाता है, जिसके उपरांत भंडारे भी होते है जो कि मंदिर के ही अन्नपूर्णा रसोई मे तैयार किया जाता है।

बताते चले कि 20 सप्ताह से निरंतर चल रहे हनुमान चालीसा पाठ जो कि मंदिर कमेटी के सदस्य आर के भट्ट व हरीश सभरवाल के कुशल व सुन्दरता के साथ निभा रहे है। कल की मंगलवार को हुए भंडारे की व्यवस्था मंदिर कमेटी के सदस्य इंद्रपाल खण्डपुर की ओर से थी और इसमे अधिकतर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ सेवा दी। इसके लिए मंदिर कमेटी ने सभी सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया है। समिति ने कहा है सेक्टरवासियों का ऐसे ही सहयोग मिलता रहा तो इस आयोजन निरंतर चलता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)