google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा : रेहड़ी पटरी वालों को कानून के दायरे मे मिलेगा संपूर्ण समाधान: सतीश पाल एसीओ

नोएडा रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित रैली, “समस्या नही समाधान चाहिए” निरस्त होने के बाद आज नोए़डा प्राधिकरण सेक्टर 6 मे भारतीय किसान युनियन क्रांति और नोएडा पुलिस के मध्यस्ता मे बैठक आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी कला केन्द्र मे आयोजिक इस बैठक में प्राधिकरण के एसीओ सतीस पाल ने रेहड़ी पटरी वालों को भरोसा दिलाया है कि कानून के दायरे मे जो भी बात होंगी वो मानी जायेगी।

इसके साथ ही प्राधिकरण के सामान्य प्रशासन ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह ने कहा है कि तीन दिनों के अन्दर एक पत्र जारी किया जायेगा जिसमे ठेली पटरी वालों के समानों की तोड़फोड़ नही होगी साथ ही जो वेडर विडियों बना रहा होगा उसके साथ मे प्राधिकरण के कोई भी कर्मचारी बदतमीजी नही करे ऐसा आदेश जारी किया जाएगा।

आश्वासन के बाद रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता ने बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हमे नोएडा पुलिस कमीशनरेट पपर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही भारतीय किसान युनियन क्रांति ने भी इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया है और कहा है कि ये ठेली पटरी वाले वो लोग है जिनके पास ज्यादा खेती बाड़ी नही होते है ये लोग शहर मे आते है और अपना छोटे से जुगाड़ के साथ काम शुरु करते है। इसीसे अपने परिवार भी चलाते है साथ ही सस्ते समाग्री उपलब्ध कराते है जिससे कम वेतन मे काम करने वाले लोग भी अपना जीवन बसर कर लेते है। गरीबों को काम करने दिया जाय।

इस मौके पर श्री श्याम किशोर गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन अर्पणा शर्मा प्रदेश सचिव महासचिव परविंदर यादव भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष राहुल पहलवान, श्याम पहलवान, पवन यादव, शेखर लंबरदार, मोहित लंबरदा मोहम्मद नबी मोहम्मद अब्दुल राहुल सिंह गौरव सिंह आदि लोग मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)