नोएडा जैसे स्मार्ट सिटी में लोग भी बड़ी स्मार्ट है। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के शासनादेश कहती है कि खाने पीने कि सामान और तंबाकू उत्पाद एक साथ नही बेचे जा सकते है वही दूसरी तरफ जूस के दुकान में ही बीड़ी सिगरेट और गुटखा बेचे जा रहे है। अमेठी युनिवर्सिटी के पास बने फुट-ओवर-ब्रिज के पास प्राधिकरण के द्वारा अलाटेड हिमाचल जूस का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि वहाँ पर खाने पीने के सामान नमकीन के साथ-साथ गुटखा बीड़ी बेचे जा रहे है। हालांकि यह साफ साफ जाहिर नही हो रहा है कि सिगरेट और बीड़ी भी बेचे जाते है। लेकिन इतना तो साफ है कि अस्थायी रूप से अलाटेड जूस की दुकान को स्थायी रूप दिया गया और टिन शेड टेबल कुर्सी भी लगाए गए है।
बताते चले कि आईजीआरएस संख्या 40014122016965 से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा में हिमाचल जूस को कुल 6 जूस कार्नर अलाॅटमेंट किया गया है, जो कि सेक्टर 06, 15ए, 29, 125, 126, 127 में है। यह अस्थायी रूप से रूप से किया जा सकता है और इस कार्नर में बीड़ी सिगरेट या दूसरे प्रकार के दुकान लगाने की कोई अनुमति नही है। फिर यहाँ पर स्थायी निर्माण किसके अनुमति से किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार नें अपने शासनादेश में साफ साफ जिक्र किया है कि जो किसी भी खाने पीने के सामान बेचने वाले दुकान पर पान बीड़ी गुटखा और दूसरे तंबाकू उत्पाद को बेचना प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा तंबाकू उत्पाद बेचने वाले सभी दुकानदार या वेंडर को नगर निगर, नगर निकाय या प्राधिकरण से लाइसेंस लेना होगा। लेकिन शासनादेश को ठेगा दिखाकर वेंडर और दुकानदार खुलेआम तंबाकू उत्पाद बेचने में लगे है और शासन प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है।
- चुनार पुल पे जाली लगाने के कार्य का क्षेत्रीय विधायक के किया पूजन घटनाओं में आएगी कमी।समाज जागरण मीरजापुर /चुनार गंगा पक्का पुल पर जाली लगाने की मांग स्थानीय जनता की थी जो आज क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने बालू घाट पक्के पुल के पास पूजन शीलान्यास किया और कहां की चुनार का फूल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किया गया था। पूल बनने के बाद लगातार आत्महत्या…
- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अपने पैतृक गांव पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की संगठन और विकास पर चर्चासमाज जागरण मीरजापुर /भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक गांव पहुंचे। आयोजित बैठक में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय विकास के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पारंपरिक स्वागत किया। चर्चा के दौरान ग्रामीण…
- बिहार के आमों की मिठास अब विश्व बाजारों मेंबामेती में ‘आम महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ बिहार की बागवानी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से पटना स्थित बामेती परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्यान निदेशालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री विजय…
- भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्यापति को मारने आई गोली पत्नी को लगी समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ जिले के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव में भैंस खरीद-बिक्री के बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद ने गुरुवार की देर रात खूनी रूप ले लिया। बकाया एक लाख रुपये के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर…
- औरंगाबाद को मिला नया एसपी अंबरीष राहुल का राजगीर तबादला*दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है।राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








