google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर रेलवे ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू क्षेत्र में फंसे यात्रियों के लिए चलाई दो विशेष ट्रेनें

मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण पंजाब चीफ ब्यूरो

जैतो (पंजाब )29 अगस्त : रेलयात्रियों की सुविधा हेतु जालंधर कैंट व लुधियाना स्टेशनों पर खानपान का किया गया उत्तम प्रबंध गया है।जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेल यातायात प्रभावित होने कारण, विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए रेलयात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे द्वारा विशेष कदम उठाए गए। रेलयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के लिए दिनांक 28 अगस्त को जम्मूतवी से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें पहली विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1400 रेलयात्रियों को लेकर वाराणसी तथा दूसरी विशेष ट्रेन द्वारा जम्मूतवी से लगभग 1200 रेलयात्रियों को लेकर नई दिल्ली रवाना हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन हमेशा अपने सम्मानित रेलयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है तथा आपदा की स्थिति में भी उनको हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। इन विशेष ट्रेनों में यात्रा के दौरान फिरोजपुर मंडल के जालन्धर कैंट और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर वाणिज्य निरीक्षक, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य), टिकट चेकिंग स्टाफ तथा कैटरिंग स्टाफ के सहयोग से खानपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि रेलयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि विशेष व्यवस्था के अंतर्गत रेलयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)