google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

13 और 14 नवंबर को होगा बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन


धनबाद , बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन होटल वेडलॉक ग्रीन्स में 13 व 14 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर कपड़े, ज्वेलरी, घरेलु सजावट, एस्सेसरीज, फुटवेयर्स, फर्निशिंग सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। इस प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदर्शनी के आयोजक व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक संजय अग्रवाल ने बताया कि धनबाद में फैशन और जीवन शैली के बदलते रुझानों का लाभ उठाने के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश के सभी राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, परिधान उपलब्ध होंगे। हमने प्रदर्शनी के इस संस्करण को हमारे आगंतुकों और खरीदारों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से वेडिंग कलेक्शंस की मांग पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस बार के प्रदर्शनी में देश भर के बुटिक्स के कपड़े शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर से 40 स्टॉल्स लगाए जाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)