google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लायंस क्लब केपिटल बिलासपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एंव सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,,लायंस क्लब पदाधिकारी सहित पत्रकारों का किया गया सम्मान

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर ।लायंस क्लब केपिटल बिलासपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एंव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के होटल इमरल्ड में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में नये सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया एंव उत्कृष्ट कार्यो के लिए लायंस सदस्यों को सम्मानित भी किया गया इसी क्रम में मस्तुरी में पदस्थ पशुधन विकास विभाग के प्रभारी डॉ यशवंत डहरिया को डिस्ट्रिक्ट लेवल और रीजन कान्फ्रेंस सरस्वती कुंज सम्मेलन से सामाजिक कार्यों के लिये प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य सदस्यों को भी उनके कार्यो में सहभागिता के लिये प्रमाण पत्र एंव प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में लायन जसपाल होरा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर , विशिष्ट अतिथि लायन परमजीत सलूजा रीजन चेयरपर्सन, लायन प्रीतपाल बाली पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन आशिष अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव, लायन पी के शर्मा जोन चेयरपर्सन, लायन उत्तम अग्रवाल क्लब जनक, लायन के के श्रीवास्तव माइक्रो चेयरपर्सन, लायन आर के यादव अध्यक्ष, लायन अरविंद वर्मा, लायन सुबोध नेमा ,लायन अनिता दीवान सचिव एंव क्लब के सभी सदस्य और पत्रकारगण में मस्तुरी छ. ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के संरक्षक विजय सुमन अध्यक्ष रघु यादव उपाध्यक्ष हरिओम श्रीवास सचिव विनोद बघेल कोषाध्यक्ष विवेक देशमुख सहित उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)