google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली कर्मचारी संघ ओबरा की नई क्षेत्रीय कमेटी गठित, अजीत कुमार साहू बने अध्यक्ष

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी, कर्मचारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का लिया संकल्प

समाज जागरण | मनोज कुमार चौबे

ओबरा (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ, शाखा ओबरा की वर्ष 2026-27 की नई क्षेत्रीय कमेटी का वार्षिक चुनाव रविवार को संगठन के कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव में सैकड़ों बिजली कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव की अध्यक्षता अजीत कुमार साहू ने की। प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि केंद्रीय मंत्री श्रीकान्त वर्मा और सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति रावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।

नई कमेटी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित कमेटी में अजीत कुमार साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवम कुमार सिंह एवं दुर्गा मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। यशपाल सिंह और मनोज कुमार वर्मा को कार्यकारिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में प्रदीप कुमार कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री, दिलीप त्रिपाठी को अतिरिक्त मंत्री, अंजार खान को उप मंत्री तथा बिनोद कुमार यादव को संगठन मंत्री चुना गया। आनंद कुमार सिंह, राम आशीष और आयुष कुमार को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

इसके अलावा राम साहनी को प्रचार मंत्री, राजू सिंह को कार्यालय सचिव तथा बानी ब्रत बनर्जी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और बिजली कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने कहा कि संगठन बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

नई कमेटी के गठन से संगठन के सदस्यों में उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)