संवाददाता/ शिव प्रताप सिंह।
दैनिक समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध के रोकथाम में काफी दिनों से फरार चल रहे व अपराधियों तथा वांछित वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में द्वारा काफी समय से फरार चल रहा अवधेश कुमार पुत्र मेवा लाल निवासी 6 ई 274 उम्र 38 वर्ष थाना ओबरा जनपद सोनभद्र जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारंट मु0स0- 1118/13 धारा-401, भादवि निर्गत जारी एनबीडब्ल्यू /82 सीआर पी सी के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था जिसकी गिरफ्तारी दिनांक 08/01/2025 समय 7:10 बजे ओबरा पुलिस द्वारा की गई तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को संबंधित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



