google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा जी का कार्यालय

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने आवासीय परिसर कार्यालय में प्रतिदिन सुबह जनता दरबार लगाने की एक अनोखी पहल शुरू की है, जहां वे आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। सांसद महोदय न केवल लोगों की समस्याओं से अवगत होते हैं,बल्कि तत्काल निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इसके अलावा,कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण भी किया जाता है।ग्रामीणों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खूंटी में आज तक ऐसा सांसद पहले कभी नहीं देखा गया है, जो प्रतिदिन जनता दरबार लगाते हों। लोगों की समस्याओं को सांसद महोदय अपनी समस्या समझते हुए उसका निवारण कर रहे हैं, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ रहा है।प्रतिदिन सुबह जनता दरबार का आयोजन कर
आम जनता से मिलकर समस्याओं का समाधान के साथ तत्काल निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश व
ऑन द स्पॉट निवारण किया जा रहा है।यह पहल न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है, बल्कि सांसद और जनता के बीच एक मजबूत संबंध भी स्थापित कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)