google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में  किया पौधरोपण




हॉकी  और  दौड़ की हुई प्रतियोगिताएं



विजेता खिलाड़ियों  को किया गया पुरस्कृत

समाज जागरण/ अखिलेश सिंह
हरदोई।जिले में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस बहुत ही धूमधाम से स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। खिलाड़ियों ने किया पौधरोपण व सफाई।
 स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के खिलाड़ियों व फुटबॉल के खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। हॉकी हरदोई के द्वारा खिलाड़ियों के साथ मिलकर पहले वृक्षारोपण किया गया, जिसमें 11 पौधे लगाए गए। उसके बाद बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें प्रियांशु प्रथम, अभय द्वितीय और आर्यन तृतीय स्थान पर रहे, इसके बाद हॉकी व फुटबॉल के खिलाड़ियों ने स्वच्छ भारत की थीम पर पूरे स्टेडियम का ग्राउंड साफ किया। उसके बाद बालिका वर्ग खेलो इंडिया हॉकी सेंटर व हॉकी हरदोई के बीच हॉकी मैच खेला गया। जिसमें हॉकी हरदोई की टीम ने  खेलो इंडिया हॉकी सेंटर को 3-1 से हरा दिया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को हॉकी हरदोई के सचिव व खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के सदस्य गोपाल मिश्रा ने बैग देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अभिजीत प्रकाश, हॉकी कोच शशि राठौर , पूजा वर्मा, महताब अहमद, राकेश कुमार, तरुण शुक्ला अनुज सेठ आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)